रवि सिंह
दुद्धी/सोनभद्र-विकास खण्ड दुद्धी के हथवानी ग्राम में अवस्थित कंपोजिट विद्यालय में दिनांक 07 अप्रैल 2026 को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया । मुख्य अतिथि अमर सिंह प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल, बहे राडोल के द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख धूप दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की तथा अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। छात्र/छात्राओं द्वारा प्रस्तुत विविध रंग बिरंगे कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया ।सभी छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया ।

मुख्य अतिथि अमर सिंह ने कक्षा 8 उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को निकटतम नव- संचालित विद्यालय राजकीय हाई स्कूल, बहेराडोल में कक्षा 9 में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया तथा उनके सुनहरे भविष्य की कामना की। नौशाद अहमद प्रधानाध्यापक कंपोजिट विद्यालय,डालपीपर ने अपने ज्ञानवर्धक उद्बोधन में सभी के सफल और उल्लवल हेतु सुभाशीष दिया । कार्यक्रम में संजय ,दिनेश, शिवाजी,स्वाति झा, शेखर, फ़ैयाज़ एवं साजिद की उपस्थित उल्लेखनीय रही ।फैज अहमद ,प्रधानाध्यापक कंपोजिट स्कूल हथवानी ने उपस्थित मेहमानों एवं अभिभावकों के प्रति आभार प्रकट किया।कार्यक्रम का सफल संचालन विदुषी शिक्षिका शहला परवीन द्वारा किया गया।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 25, 20269 साल बाद प्रधान हत्याकांड में फैसला, तीन को उम्रकैद
सम्पादकीयMay 25, 2026कनहर नदी में नहाते समय सिर पर चोट लगने से व्यक्ति घायल, ग्रामीणों ने बचाया ,सीएचसी दुद्धी में भर्ती
Breaking_NewsMay 25, 2026रात्रि में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, CCTV में दिखे संदिग्ध युवक
Breaking_NewsMay 23, 2026महंगाई के खिलाफ सपा का अनोखा प्रदर्शन, पेट्रोल पंप पर पढ़ी हनुमान चालीसा
