AKD।गिरीश तिवारी
डाला।सोनभद्र– डाला स्थित 132 केवी सब स्टेशन से निकलने वाली विद्युत आपूर्ति 9 अप्रैल, गुरुवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक कुल 6 घंटे के लिए बंद रहेगी। इस दौरान कई प्रमुख फीडरों की सप्लाई प्रभावित होगी, जिससे आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।ट्रांसमिशन के अधिशासी अभियंता इंद्रभान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 132 केवी डाला सब स्टेशन से जुड़े 33 केवीए ओबरा उत्पादन, चोपन ए, चोपन बी और चोपन सी फीडर की आपूर्ति इस अवधि में बाधित रहेगी।इस कटौती का असर ओबरा वीआईपी रोड, चुड़ी गली, मिल्लत नगर, गजराज नगर, रेक्सहवां, बिल्ली और रासपहाड़ी समेत कई इलाकों में देखने को मिलेगा।बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले ही अपने जरूरी घरेलू कार्य निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़April 8, 2026अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर होगा भव्य आयोजन, बार एसोसिएशन ने बनाई रूपरेखा
सोनभद्र न्यूज़April 8, 2026डाला सब स्टेशन से जुड़ी बिजली सप्लाई 6 घंटे रहेगी बाधित, इन क्षेत्रों में रहेगा असर
Breaking_NewsApril 8, 2026चोरी का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार, माल और गांजा बरामद
Breaking_NewsApril 8, 2026खलिहान में मिला युवक का संदिग्ध शव, शरीर पर चोट के निशान से गहराया मर्डर मिस्ट्री
