स्मार्ट मीटर से बढ़ी परेशानी, सरकार पर जेब काटने का आरोप

Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र। जनपद में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। किसान, व्यापारी, मजदूर और आम उपभोक्ता सभी इस व्यवस्था से नाराज़ दिखाई दे रहे हैं। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के नेता संदीप मिश्र ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के जरिए जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।उन्होंने कहा कि जहां एक ओर केंद्रीय बिजली मंत्री उपभोक्ता की सहमति से स्मार्ट मीटर लगाने की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग बिना अनुमति के मनमानी कर रहा है। जनप्रतिनिधियों पर भी उन्होंने गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि वे पूरी तरह से निष्क्रिय बने हुए हैं और जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रख रहे।संदीप मिश्र ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्मार्ट मीटर पर रोक नहीं लगाई गई तो किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।उन्होंने हाल ही में चतरा ब्लाक के डुबटिया गांव का उदाहरण देते हुए बताया कि जिन उपभोक्ताओं के घरों में सीमित बिजली उपयोग है, उनके भी दो से तीन लाख रुपये तक के बिल भेजे जा रहे हैं, जो पूरी तरह से गलत और जांच का विषय है।इस मुद्दे को लेकर आयोजित कार्यक्रम में आकाश चौहान, सतउधन बिंद, नगेन्द्र धागर, प्रमोद धागर, लाल बिहारी गोंड, सत्यम पांडेय, सत्यम तिवारी, विजय चौहान, दिनेश चेरो, अनिल उरांव, कृष्णानंद गोंड सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!