दुद्धी, सोनभद्र। ब्लॉक क्षेत्र के खजूरी ग्राम पंचायत में प्राथमिक विद्यालय के पास नाली का टूटा पटिया राहगीरों के लिए खतरा बन गया है। कई महीनों से समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, नाली की सफाई के बाद दोनों किनारों पर पटिया डाला गया, लेकिन बीच का हिस्सा अधूरा छोड़ दिया गया। चार महीने बीत जाने के बाद भी क्षतिग्रस्त पटिया की मरम्मत नहीं की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कारण छोटी गाड़ियां अक्सर फंस जाती हैं और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार ग्राम प्रधान और सचिव से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीणों ने जल्द से जल्द पटिया की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 22, 2026सोनभद्र में कुदरत का कहर, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेशJuly 21, 2026दिल्ली की आज पहुंची सोनभद्र सड़क पर उतरी सपा, कांग्रेस
