AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।चोपन थाना क्षेत्र के कनच गांव में क्षमता से अधिक सवारियां लेकर जा रहा ऑटो अचानक संतुलन खो बैठा और पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को बाहर निकाला और निजी साधनों व एंबुलेंस की मदद से चोपन अस्पताल पहुंचाया।डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ऑटो में जरूरत से ज्यादा सवारियां बैठाने के कारण संतुलन बिगड़ा और हादसा हो गया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsApril 17, 2026तालाब में डूबने से युवक की मौत, भैंस निकालते समय हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम
सम्पादकीयApril 17, 2026खनन अनियमितताओं पर बड़ा एक्शन, इस मामले में सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई
सम्पादकीयApril 17, 2026तेज रफ्तार कोयला लदा ट्रक पलटा, चालक घायल
सम्पादकीयApril 16, 2026मिशन शक्ति के तहत नुक्कड़ नाटक, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का दिया संदेश
