AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र: मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को आदर्श इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और “कन्या भ्रूण हत्या” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लोगों को जागरूक किया गया।

नाटक में छात्राओं रानी, आरुषि, अदिति, उजमा और नंदिनी ने मुख्य भूमिका निभाई और अपने अभिनय के माध्यम से समाज को बेटियों के महत्व का संदेश दिया। कार्यक्रम नगर के प्रमुख स्थानों बढ़ौली चौराहा और शीतला मंदिर चौराहा पर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने नाटक देखा और सराहा।इस कार्यक्रम का आयोजन महिला थाना प्रभारी सविता सरोज, चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक मुकेश सिंह और आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन से सीमा शर्मा, अमन सोनकर, रविंद्र कुमार तथा विद्यालय से डॉ. मंजू सिंह, शिवमणि और विनीत कुमार पांडेय का सहयोग रहा।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशMay 31, 2026प्रसूता मौत कांड में फरार आरोपियों पर इनाम
Breaking_NewsMay 31, 2026नाबालिग से दुष्कर्म मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार
Breaking_NewsMay 31, 2026रहस्यमयी हालात में सीमेंट कर्मचारी की मौत, कई दिन बाद कमरे से मिला शव
सम्पादकीयMay 30, 2026जंगल में मिला महिला का नरकंकाल, 20 दिन से लापता पार्वती की हुई शिनाख्त
