AKD।गिरीश तिवारी
डाला।सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के डाला वैष्णो मंदिर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कोयला लोड कर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, जिसे मौके पर जुटी लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी चोपन में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि सड़क पर एकतरफा यातायात होने के कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह हादसा हुआ।हादसे के बाद ट्रक पर लदा कोयला सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर स्थिति को संभालते हुए यातायात को सामान्य कराया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 22, 2026सोनभद्र में कुदरत का कहर, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेशJuly 21, 2026दिल्ली की आज पहुंची सोनभद्र सड़क पर उतरी सपा, कांग्रेस
