AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। कोडीन युक्त नशीली कफ सिरप की अंतर्राष्ट्रीय तस्करी से जुड़े बड़े नेटवर्क पर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात तस्कर शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद को पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत एक वर्ष के लिए निरुद्ध कर दिया है। यह कार्रवाई उस समय सामने आई जब जांच में करोड़ों के अवैध कारोबार और अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा हुआ।पुलिस जांच में सामने आया कि शुभम जायसवाल अपने पिता की प्रोपराइटरशिप वाली फर्जी फर्म ‘शैली ट्रेडर्स’ के माध्यम से एबाट कंपनी से कोडीन युक्त फेन्साडिल और एस्कफ कफ सिरप की बड़ी खेप मंगवाता था। इन दवाओं को नमकीन और चिप्स के फर्जी इनवॉइस के जरिए छुपाकर बांग्लादेश सहित अन्य राज्यों में सप्लाई किया जाता था। इस पूरे नेटवर्क में 50 करोड़ रुपये से अधिक के अवैध लेनदेन की पुष्टि हुई है।अक्टूबर 2025 में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने दो कंटेनरों से 1 लाख 19 हजार 675 शीशियां नशीली कफ सिरप बरामद की थीं, जिन्हें अगरतला, त्रिपुरा होते हुए बांग्लादेश सीमा तक भेजा जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि दिल्ली और गाजियाबाद से प्रतिबंधित कफ सिरप मंगवाकर अलग-अलग मेडिकल फर्मों के जरिए डायवर्ट किया जाता था।एसआईटी की कार्रवाई में अप्रैल 2026 में प्रयागराज निवासी विनोद कुमार वर्मा और उसके पुत्र संस्कार वर्मा को गिरफ्तार किया गया, जबकि इससे पहले नवंबर 2025 में भोला प्रसाद को कोलकाता एयरपोर्ट से उस समय पकड़ा गया था जब वह थाईलैंड भागने की फिराक में था। फिलहाल पुलिस मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल और उसके सहयोगियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsApril 17, 2026चार महीने बाद हत्या का खुलासा, बेटे की मौत का बदला लेने को रची गई साजिश
Breaking_NewsApril 17, 2026आदिवासी महिलाओं से विवाह और धर्म परिवर्तन के आरोप में पांच पर मुकदमा दर्ज
Breaking_NewsApril 17, 2026कफ सिरप तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, सरगना के पिता पर पिट एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई
Breaking_NewsApril 17, 2026तालाब में डूबने से युवक की मौत, भैंस निकालते समय हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम
