AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत चुर्क चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया, जहां अपनी भैंस को तालाब से निकालने के प्रयास में एक युवक की डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक सुबह अपनी भैंस को लेकर तालाब की ओर गया था, इसी दौरान भैंस पानी में चली गई और उसे बाहर निकालने के लिए युवक भी तालाब में उतर गया, लेकिन पानी की गहराई का सही अंदाजा न होने के कारण वह खुद ही गहरे पानी में समा गया और डूबने लगा।

युवक को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और कुछ साहसी युवकों ने तालाब में छलांग लगाकर काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 22, 2026सोनभद्र में कुदरत का कहर, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेशJuly 21, 2026दिल्ली की आज पहुंची सोनभद्र सड़क पर उतरी सपा, कांग्रेस
