रवि सिंह
दुद्धी, सोनभद्र। पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय दुद्धी में तैनात स्टेनो वेद प्रकाश सिंह का स्थानांतरण जिला मुख्यालय स्थित सीओ सिटी कार्यालय में हो गया। इस अवसर पर दुद्धी सीओ कार्यालय और पुलिस चौकी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें माला पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पुलिस चौकी में भी उपनिरीक्षक श्याम जी यादव के नेतृत्व में विदाई समारोह आयोजित हुआ, जहां पुलिसकर्मियों और पत्रकारों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए।वेद प्रकाश सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए लोगों ने कहा कि उन्होंने अपने मिलनसार और सौम्य व्यवहार से कम समय में ही सभी के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। विदाई के दौरान माहौल भावुक हो गया और उपस्थित लोगों ने उन्हें नम आंखों से विदा किया।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़April 23, 2026अबकी बार बेटियों ने फिर लिख दी सफलता की नई इबारत
Breaking_NewsApril 23, 2026सोनभद्र। अबकी बार बेटियों ने फिर लिख दी सफलता की नई इबारत
Breaking_NewsApril 23, 2026डाला में कचरा डंपिंग से फैली दुर्गंध पर सख्त कार्रवाई की मांग
सम्पादकीयApril 23, 2026पूर्व जिला मंत्री के घर पर चोरों ने किया हाथ साफ
