AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत वर्ष 2018 में स्वीकृत पटवध से बसुहारी तक सड़क निर्माण कार्य आज भी अधूरा पड़ा है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क का उद्देश्य चकरिया, रानीडीह, चननी और बसुहारी सहित लगभग दस गांवों की करीब 50 हजार आबादी को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना था, लेकिन वन विभाग से एनओसी न मिलने के कारण निर्माण कार्य अटका हुआ है।बताया गया कि पटवध से ग्राम पंचायत कन्हौरा टोला (छिकड़ा) तक का हिस्सा वाइल्डलाइफ सेंचुरी क्षेत्र में आता है, जिसके चलते अब तक अनुमति नहीं मिल सकी है।

स्थिति यह है कि सड़क पर केवल सोलिंग डालकर कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को भी आवाजाही में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए प्रदेश के वन, पर्यावरण एवं जंतु उद्यान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना से हस्तक्षेप की मांग की है। क्षेत्रीय जनमानस का कहना है कि यदि जल्द एनओसी मिल जाए तो वर्षों से अधूरी पड़ी यह सड़क पूरी हो सकेगी और लोगों को राहत मिल सकेगी।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 10, 2026दो बहनों के विवाद के बाद किशोरी ने उठाया आत्मघाती कदम, परिवार में मचा कोहराम
सोनभद्र न्यूज़June 10, 2026विंढमगंज रेलवे स्टेशन के यूपीएस रूम में लगी आग, विद्युत उपकरण जलकर नष्ट
Breaking_NewsJune 10, 2026अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ नगर पंचायत अध्यक्ष का मोर्चा, 23 जून से आंदोलन की चेतावनी
Breaking_NewsJune 9, 202611 हजार वोल्ट के लटकते तार की चपेट में आने से किशोर की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
