AKD/गिरीश तिवारी
डाला।सोनभद्र– डाला नगर क्षेत्र में पर्यावरण और जनस्वास्थ्य से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री पर बाहरी कचरा मंगाकर खुले में अवैध रूप से डंप करने का आरोप लगा है। इसको लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष डाला संदीप सिंह पटेल ने प्रदेश के वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पत्र में कहा गया है कि डाला बाजार क्षेत्र में फैक्ट्री द्वारा बाहर से कचरा लाकर खुले में डंप किया जा रहा है, जो पूरी तरह पर्यावरणीय नियमों के खिलाफ है। इस कचरे से उठने वाली तेज और असहनीय दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

बाजार क्षेत्र में रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही रहती है, लेकिन बदबू के चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कत, सिरदर्द, उल्टी और अन्य बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है।मामले को लेकर पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पत्र में इस स्थिति को जनस्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ बताते हुए प्रशासनिक लापरवाही पर भी सवाल उठाए गए हैं।संदीप सिंह पटेल ने मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, फैक्ट्री द्वारा बाहरी कचरा डंप करने की गतिविधियों को तत्काल बंद कराया जाए और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित फैक्ट्री के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJune 11, 2026बलिया से रायपुर जा रहे परिवार की कार टैंकर में घुसी, महिला की मौत, 5 घायल
Breaking_NewsJune 11, 2026सोनभद्र में खदानों से पानी की निकासी बनी बड़ा सवाल! सूख रहा है क्षेत्र का भूजल भंडार
सम्पादकीयJune 11, 2026सोनभद्र में खदानों से पानी की निकासी बनी बड़ा सवाल! सूख रहा है क्षेत्र का भूजल भंडार
Breaking_NewsJune 10, 2026दो बहनों के विवाद के बाद किशोरी ने उठाया आत्मघाती कदम, परिवार में मचा कोहराम
