नगर पंचायत की कार्रवाई बेअसर, फिर से शहर में लगने लगे अवैध होर्डिंग्स

Share

रवि सिंह

दुद्धी, सोनभद्र। नगर पंचायत द्वारा हाल ही में चलाए गए अवैध होर्डिंग्स हटाने के अभियान का असर कुछ ही दिनों में खत्म होता नजर आ रहा है। एक सप्ताह पहले हटाए गए बैनर और होर्डिंग्स अब फिर से शहर में तेजी से लगाए जा रहे हैं।नगर पंचायत ने शहर को साफ और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाकर खंभों, दीवारों और सार्वजनिक स्थानों से सभी अवैध विज्ञापन हटवाए थे।

उस समय उम्मीद जताई जा रही थी कि शहर की सूरत बदलेगी, लेकिन कुछ ही दिनों में हालात फिर पहले जैसे हो गए।शहर के कई स्थानों पर बिजली के खंभों और सार्वजनिक जगहों पर बड़े-बड़े विज्ञापन फिर से नजर आने लगे हैं। इससे साफ है कि प्रशासन के आदेशों का पालन नहीं हो रहा है।इस स्थिति को लेकर स्थानीय नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि अगर नियमों को सख्ती से लागू नहीं किया गया तो शहर की व्यवस्था फिर से बिगड़ती रहेगी।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!