
रवि सिंह
ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांचदुद्धी सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा गांव में सोमवार दोपहर तेज हवा, गरज-चमक और बारिश के दौरान 62 वर्षीय किसान धनुधारी यादव आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। घर से करीब एक किलोमीटर दूर पशुओं को चराने गए धनुधारी अचेत हो गए।
खेत में मौजूद अन्य चरवाहों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें घर लाए और एंबुलेंस बुलाने का प्रयास किया, लेकिन तीन घंटे तक न मिलने पर शाम करीब छह बजे निजी साधन से सीएचसी दुद्धी ले जाया गया। जहां चिकित्साधीक्षक डॉ. शाह आलम ने उन्हें देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे संजय कुमार ने बताया कि 13 मई को उनकी नातिन की बारात आनी थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन इस हादसे ने खुशियां मातम में बदल दीं। समय पर एंबुलेंस मिल जाती तो शायद जान बच सकती थी।उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि तीन घंटे तक एंबुलेंस मिलने के इंतजार ने सब कुछ छीन गया। मृतक के दो पुत्र और पांच विवाहित पुत्रियां हैं। समाचार लिखे जाने तक शव सीएचसी दुद्धी में रखा रहा।
संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांचAuthor Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांच
उत्तरप्रदेशOctober 7, 2026संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांच
अपराधOctober 4, 2026दो सौ साल पुराने शिव मंदिर में चोरी-तोड़फोड़, शिवलिंग और स्फटिक की मूर्तियां गायब
उत्तरप्रदेशOctober 4, 2026सोनभद्र। डाला में चोरी की दो बैटरी और 15 लीटर डीजल के साथ दो गिरफ्तार














