आकाशीय बिजली से किसान की मौत, तीन घंटे एंबुलेंस का इंतजार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रवि सिंह दुद्धी सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा गांव में सोमवार दोपहर तेज हवा, गरज-चमक और बारिश के दौरान 62 वर्षीय किसान धनुधारी यादव आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।
  • घर से करीब एक किलोमीटर दूर पशुओं को चराने गए धनुधारी अचेत
  • हो गए।खेत
  • में मौजूद अन्य चरवाहों ने परिजनों को सूचना दी।
Share

रवि सिंह

दुद्धी सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा गांव में सोमवार दोपहर तेज हवा, गरज-चमक और बारिश के दौरान 62 वर्षीय किसान धनुधारी यादव आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। घर से करीब एक किलोमीटर दूर पशुओं को चराने गए धनुधारी अचेत हो गए।
खेत में मौजूद अन्य चरवाहों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें घर लाए और एंबुलेंस बुलाने का प्रयास किया, लेकिन तीन घंटे तक न मिलने पर शाम करीब छह बजे निजी साधन से सीएचसी दुद्धी ले जाया गया। जहां चिकित्साधीक्षक डॉ. शाह आलम ने उन्हें देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे संजय कुमार ने बताया कि 13 मई को उनकी नातिन की बारात आनी थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन इस हादसे ने खुशियां मातम में बदल दीं। समय पर एंबुलेंस मिल जाती तो शायद जान बच सकती थी।उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि तीन घंटे तक एंबुलेंस मिलने के इंतजार ने सब कुछ छीन गया। मृतक के दो पुत्र और पांच विवाहित पुत्रियां हैं। समाचार लिखे जाने तक शव सीएचसी दुद्धी में रखा रहा।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें