AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र । सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर जिले की राजनीति गरमा गई है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर भाजपा जिला पंचायत सदस्य के पति और पूर्व ग्राम प्रधान बबलू गुप्ता एक कुत्ते को बिस्किट खिलाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान वह कुत्ते को “मंडल अध्यक्ष” कहकर संबोधित करते हुए अभद्र भाषा और अपशब्दों का इस्तेमाल करते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में कुत्ते को लात मारते हुए भी देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शक्तिनगर क्षेत्र का है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नाराजगी बढ़ गई है, वहीं राजनीतिक गलियारों में भी इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच संबंधित थाने को सौंप दी गई है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशMay 17, 2026बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Breaking_NewsMay 17, 2026स्कूल से गायब दो नाबालिग बच्चियों को 112 पुलिस ने सकुशल किया बरामद
Breaking_NewsMay 17, 2026भाजपा नेता का विवादित वीडियो वायरल, मंडल अध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी से मचा बवाल
Breaking_NewsMay 17, 2026मोबाइल विवाद में विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, पीआरबी पुलिस की सूझबूझ से बची जान
