AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र/डाला: डाला पुलिस चौकी क्षेत्र की एलसी कॉलोनी में एक सीमेंट कंपनी के कर्मचारी का शव उसके बंद कमरे में मिला। कमरे से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।मृतक की पहचान 40 वर्षीय मिथिलेश कुमार निवासी सिंगरौली (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। वह स्थानीय सीमेंट फैक्ट्री से जुड़ी जुगैल माइंस में पीसी ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था।पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 22, 2026सोनभद्र में कुदरत का कहर, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
सम्पादकीयJuly 22, 2026ब्रेकिंग। बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेशJuly 21, 2026दिल्ली की आज पहुंची सोनभद्र सड़क पर उतरी सपा, कांग्रेस
