AKD।गिरीश तिवारी
कोन/सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा के बरवाटोला (रोहिनवादामर) वार्ड-13 में सोमवार देर रात एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बडेर से दुपट्टे के सहारे लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।मृतक की पहचान पीपरखाड़ पंचायत के घोड़बचवा टोला निवासी 45 वर्षीय विजय चेरो पुत्र स्वर्गीय भूखन चेरो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो दिनों से घर से लापता था। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे तो शव को लटका देख उनके होश उड़ गए।मृतक के भाई उदय चेरो ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।वहीं जिस घर में शव मिला, उसकी मकान मालकिन सुचिंता देवी ने बताया कि मृतक रिश्ते में उनका भाई लगता था। घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है। उस समय वह अपने छोटे बच्चों के साथ घर पर मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि मृतक ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पति कुछ लोगों के साथ काम पर बाहर गए हुए थे।घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार सोमवार शाम कुछ लोग वहां आए थे और मुर्गा-दावत तथा शराब का कार्यक्रम भी हुआ था। वहीं परिजनों का कहना है कि परिस्थितियां संदिग्ध हैं और मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोन अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।
Author Profile

Latest entries
सुख-दुःखJune 2, 2026नदी व डैम में समाए चार किशोर! सोनभद्र में कोहराम, अंधेरे ने बढ़ाई परिजनों की बेचैनी
सम्पादकीयJune 2, 2026संदिग्ध हालात में अधेड़ शव फंदे से लटका मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
सम्पादकीयJune 2, 2026खजूरी के सुनसान मकान में चोरों ने किया हाथ साफ
सम्पादकीयJune 2, 2026बालू खनन के आगे बेबस ग्रामीण! ट्रकों ने सड़क को बनाया मौत का रास्ता, धूल-धक्कड़ से त्रस्त सेंचुरी एरिया
