सोनभद्र पुलिस ने करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी पर बड़ी कार्रवाई की है। “सिटी म्युचुअल बैंक” के नाम पर निवेशकों को मोटे मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी की अपराध से अर्जित करीब 1 करोड़ 31 लाख 25 हजार रुपये की अचल संपत्ति को न्यायालय के आदेश पर कुर्क कर दिया गया। यह कार्रवाई अनपरा पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अनपरा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी भागीरथी मौर्या के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई की। विवेचना में सामने आया कि आरोपी ने “सिटी म्युचुअल बैंक” के नाम से कंपनी संचालित कर क्षेत्र के भोले-भाले लोगों को अधिक लाभ और भारी मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों रुपये निवेश कराए।

लेकिन तय समय पूरा होने के बाद निवेशकों का पैसा वापस नहीं किया गया।जांच में यह भी पता चला कि ठगी से अर्जित धन से आरोपी ने दुद्धी तहसील के मुर्धवा और कटौधी क्षेत्र में जमीन और मकान खरीदे थे। न्यायालय के कुर्की आदेश के बाद उपजिलाधिकारी दुद्धी रवि पासवान, क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय और अनपरा पुलिस की मौजूदगी में करीब 1.31 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन और मकान को कुर्क कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ सोनभद्र के अनपरा, पिपरी, रॉबर्ट्सगंज समेत मिर्जापुर जिले में भी धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। सोनभद्र पुलिस का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशJuly 21, 2026दिल्ली की आज पहुंची सोनभद्र सड़क पर उतरी सपा, कांग्रेस
Breaking_NewsJuly 21, 2026ट्रेन से उतरने के प्रयास में युवक घायल, दुद्धी रेफर
Breaking_NewsJuly 21, 2026चोरों ने तीन सब्जी दुकानों को बनाया निशाना, हजारों का सामान चोरी
उत्तर प्रदेशJuly 21, 2026ओबरा-सी तापीय परियोजना पूरी तरह ठप, 1320 मेगावाट बिजली उत्पादन शून्य,
