सोनभद्र में सड़क सुरक्षा और स्मार्ट पुलिसिंग को नई रफ्तार देने के लिए पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस लाइन चुर्क से इन हाईटेक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन ओवरस्पीडिंग, ड्रंक एंड ड्राइव और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आधुनिक तकनीक से नजर रखेंगे।

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में सोनभद्र पुलिस ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों की शुरुआत की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस लाइन चुर्क से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्पीड लेजर गन, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, नाइट विजन, ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन सिस्टम, वीडियो रिकॉर्डिंग और ब्रेथ एनालाइज़र जैसे आधुनिक उपकरणों से लैस ये वाहन ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, स्टंटबाजी और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई करेंगे। इनकी तैनाती राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों, नगर क्षेत्रों और दुर्घटना संभावित स्थानों पर की जाएगी। साथ ही विशेष यातायात प्रवर्तन और जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने यातायात ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को छाता, रेनकोट, हाई पावर टॉर्च, ब्लैक चश्मा और मास्क वितरित किए। उन्होंने अधिकारियों को इंटरसेप्टर वाहनों का संचालन पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsAugust 4, 2026सोनभद्र में बिछेगा सड़कों का जाल, 202 करोड़ से 127 किलोमीटर सड़क निर्माण…
सम्पादकीयAugust 1, 2026पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
