चार सूत्रीय मांगों को लेकर सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र कलेक्ट्रेट में आज चार सूत्रीय मांगों को लेकर सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
  • प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी एक्ट वापस लेने, एससी-एसटी एक्ट में कथित
  • दुरुपयोग को देखते हुए सुधार किए जाने और आरक्षण व्यवस्था को जातिगत
  • आधार के बजाय आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग उठाई।
Share


सोनभद्र कलेक्ट्रेट में आज चार सूत्रीय मांगों को लेकर सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी एक्ट वापस लेने, एससी-एसटी एक्ट में कथित दुरुपयोग को देखते हुए सुधार किए जाने और आरक्षण व्यवस्था को जातिगत आधार के बजाय आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग उठाई। इसके साथ ही सवर्ण आयोग के गठन की मांग भी की गई। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगों पर जल्द विचार करने की अपील की। कलेक्ट्रेट में अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ये सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ता हैं।
कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार से इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।
सवर्ण आर्मी की प्रमुख मांगों में यूजीसी एक्ट को वापस लेना शामिल है। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग और शोषण का आरोप लगाते हुए इसमें सुधार किए जाने की मांग उठाई। वहीं आरक्षण व्यवस्था को लेकर भी संगठन ने अपनी बात रखी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आरक्षण का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति को बनाया जाना चाहिए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इसका लाभ मिल सके। सवर्ण आर्मी ने सवर्ण आयोग के गठन की भी मांग की। संगठन का कहना है कि सवर्ण समाज से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए भी अलग आयोग का गठन किया जाना चाहिए। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और अपनी चारों मांगों पर जल्द विचार किए जाने की मांग की।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें