
सोनभद्र। जिले में जले ट्रांसफार्मरों को समय से नहीं बदले जाने की शिकायत पर सदर विधायक भूपेश चौबे का पारा चढ़ गया। छपका पावर हाउस स्थित ट्रांसफार्मर मरम्मत कारखाने के निरीक्षण में 131 ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए पेंडिंग मिले।
विधायक ने जब अधिकारियों से सवाल किया कि मटेरियल उपलब्ध है, कारखाने में पूरी व्यवस्था है, फिर मरम्मत में देरी क्यों हो रही है? तो अधिकारियों ने मैनपावर की कमी का हवाला दिया। इस पर विधायक ने अफसरों को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा—नौकरी करनी है तो तरीके से करो, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। बारिश के बीच सोनभद्र के कई ग्रामीण इलाकों में बिजली संकट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कोन, नगवां, घोरावल समेत कई क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर जलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इसी समस्या को लेकर शनिवार देर शाम सदर विधायक भूपेश चौबे छपका पावर हाउस स्थित ट्रांसफार्मर मरम्मत कारखाने का जायजा लेने पहुंचे।
विधायक ने कारखाने में रखे ट्रांसफार्मरों की स्थिति देखी और मरम्मत कार्य की रफ्तार की जानकारी अधिकारियों से ली। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि 131 ट्रांसफार्मर अभी मरम्मत के लिए पेंडिंग हैं। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के दौरान बिजली गिरने से बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर जले हैं। लेकिन विधायक ने साफ कहा कि ट्रांसफार्मरों के ज्यादा जलने की वजह अपनी जगह है, लेकिन जब मरम्मत के लिए मटेरियल और जरूरी व्यवस्था उपलब्ध है, तो फिर इतनी बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर पेंडिंग क्यों हैं?। वहीं एई वर्कशॉप सुधीर मल्ल ने मरम्मत कार्य में मैनपावर की कमी को इसकी बड़ी वजह बताया। उन्होंने कहा कि मैनपावर बढ़ाने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिया गया है और अगर ठेकेदार मैनपावर नहीं बढ़ाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट को लेकर विधायक ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जनता को बिजली के लिए परेशान करने वाली लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने दो टूक कहा—नौकरी करनी है तो तरीके से करो, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। उन्होंने लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। विधायक ने निर्देश दिया कि ट्रांसफार्मरों की मरम्मत में तत्काल तेजी लाई जाए और जो ट्रांसफार्मर तैयार हो चुके हैं, उन्हें बिना देरी प्रभावित इलाकों में भेजा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की परेशानी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी और काम में ढिलाई मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान माला चौबे, अनूप तिवारी, धीरज केशरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशSeptember 6, 2026जन्माष्टमी विसर्जन जुलूस को लेकर एएसपी ने दुद्धी में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उत्तरप्रदेशSeptember 6, 2026मां भारती जन सेवा ट्रस्ट के द्वारा निशुल्क नेत्र परिक्षण कैंप का आयोजन
उत्तरप्रदेशSeptember 6, 2026विस्फोटक गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था परखी, फायर सर्विस टीम के साथ पुलिस ने किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेशSeptember 6, 2026वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चला बुलडोजर
















