7 वांछितों पर पुलिस का शिकंजा, गिरफ्तारी के लिए ₹1.36 लाख का इनाम घोषित!

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र ।
  • जिले में NDPS के 7 वांछित
  • अभियुक्तों पर इनाम घोषित, पुलिस ने कसा शिकंजासोनभद्र।
  • अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत
Share

सोनभद्र । जिले में NDPS के 7 वांछित अभियुक्तों पर इनाम घोषित, पुलिस ने कसा शिकंजासोनभद्र। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत सोनभद्र पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामलों में वांछित चल रहे 7 अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर कुल ₹1.36 लाख का पुरस्कार घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर संबंधित पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।पुरस्कार घोषित अभियुक्तों में ऋषभ सिंह उर्फ आदित्य उर्फ अंकुश, रामू, गोपाल, मंजूर, सुनीता, हाशिम और रमेश चन्द्रवंशी शामिल हैं। इनमें सर्वाधिक ₹25 हजार का इनाम मंजूर, जबकि ₹20-20 हजार के पुरस्कार ऋषभ सिंह, रामू, हाशिम और रमेश चन्द्रवंशी पर घोषित हैं। गोपाल पर ₹21 हजार और सुनीता पर ₹10 हजार का पुरस्कार है।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इन वांछित अभियुक्तों के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को जानकारी दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें