
सोनभद्र । जिले में NDPS के 7 वांछित अभियुक्तों पर इनाम घोषित, पुलिस ने कसा शिकंजासोनभद्र। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत सोनभद्र पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामलों में वांछित चल रहे 7 अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर कुल ₹1.36 लाख का पुरस्कार घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर संबंधित पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।पुरस्कार घोषित अभियुक्तों में ऋषभ सिंह उर्फ आदित्य उर्फ अंकुश, रामू, गोपाल, मंजूर, सुनीता, हाशिम और रमेश चन्द्रवंशी शामिल हैं। इनमें सर्वाधिक ₹25 हजार का इनाम मंजूर, जबकि ₹20-20 हजार के पुरस्कार ऋषभ सिंह, रामू, हाशिम और रमेश चन्द्रवंशी पर घोषित हैं। गोपाल पर ₹21 हजार और सुनीता पर ₹10 हजार का पुरस्कार है।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इन वांछित अभियुक्तों के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को जानकारी दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
एसडीएम ने कम्पोजिट विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों के साथ बैठकर परखा मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ताAuthor Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशSeptember 8, 2026एसडीएम ने कम्पोजिट विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों के साथ बैठकर परखा मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता
उत्तरप्रदेशSeptember 8, 20267 वांछितों पर पुलिस का शिकंजा, गिरफ्तारी के लिए ₹1.36 लाख का इनाम घोषित!
उत्तरप्रदेशSeptember 8, 202613 साल से लापता युवक बनकर परिवार को ठगने वाला गिरोह बेनकाब, 4 गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशSeptember 7, 2026दिल्ली हादसे में सोनभद्र के अभिषेक की मौत, रेणुकूट में पसरा मातम















