
रवि सिंह
दुद्धी।सोनभद्र-स्थानीय वार्ड नंबर-6 के किसान परिसर भवन में संचालित मां भारती जन सेवा ट्रस्ट के कार्यालय पर रविवार, 6 सितंबर को निशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन हेतु कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अनिल हलवाई के नेतृत्व में सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, जानकीकुंड चित्रकूट की चिकित्सकीय टीम द्वारा किया गया।कैंप में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से नेत्र संबंधी समस्या से पीड़ित लोग पहुंचे। चिकित्सकीय टीम ने कुल 50 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया। जांच के बाद 12 मरीजों को आंखों के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिन्हें संस्थान की सुविधा के अनुसार ऑपरेशन हेतु चित्रकूट भेजा गया। वहीं अन्य मरीजों को चिकित्सकों द्वारा आवश्यक दवाएं एवं उपचार की सलाह दी गई।ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अनिल हलवाई ने बताया कि हर महीने की 6 तारीख को मां भारती जन सेवा ट्रस्ट कार्यालय पर निशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार कैंप आयोजित किया जाता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि नेत्र संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर प्रत्येक माह की 6 तारीख को कैंप में पहुंचकर निशुल्क जांच एवं उपचार का लाभ उठाएं।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशSeptember 6, 2026जन्माष्टमी विसर्जन जुलूस को लेकर एएसपी ने दुद्धी में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उत्तरप्रदेशSeptember 6, 2026मां भारती जन सेवा ट्रस्ट के द्वारा निशुल्क नेत्र परिक्षण कैंप का आयोजन
उत्तरप्रदेशSeptember 6, 2026विस्फोटक गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था परखी, फायर सर्विस टीम के साथ पुलिस ने किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेशSeptember 6, 2026वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चला बुलडोजर
















