13 साल से लापता युवक बनकर परिवार को ठगने वाला गिरोह बेनकाब, 4 गिरफ्तार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • चोपन थाना पुलिस ने 13 साल से लापता युवक बनकर एक परिवार को भावनात्मक रूप से फंसाने और अंधविश्वास का सहारा लेकर रुपये ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
  • पुलिस ने मामले में गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।आरोप है कि गिरोह के सदस्य साधु के वेश में परिवार के पास पहुंचे और खुद को 13 साल से लापता युवक बताया।
  • रिश्तेदारों और पुराने घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी जुटाकर परिवार का भरोसा जीतने की कोशिश की गई।
Share

सोनभद्र। चोपन थाना पुलिस ने 13 साल से लापता युवक बनकर एक परिवार को भावनात्मक रूप से फंसाने और अंधविश्वास का सहारा लेकर रुपये ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।आरोप है कि गिरोह के सदस्य साधु के वेश में परिवार के पास पहुंचे और खुद को 13 साल से लापता युवक बताया। रिश्तेदारों और पुराने घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी जुटाकर परिवार का भरोसा जीतने की कोशिश की गई। इसके बाद विंध्याचल बुलाकर कथित युवक की पहचान से जुड़े निशान दिखाए गए।कुछ समय बाद कथित युवक ने गुरु की आज्ञा का हवाला देते हुए घर लौटने से इनकार कर दिया और दक्षिणा व भंडारे के नाम पर रुपये की मांग शुरू कर दी। पहले 6 लाख रुपये मांगे गए। रुपये नहीं देने पर परिवार में गंभीर बीमारी और बर्बादी जैसी बातें कहकर डर का माहौल बनाया गया। बाद में मांग घटाकर 5 लाख रुपये कर दी गई।परिवार की ओर से कथित युवक के खाते में एक लाख रुपये भी भेजे गए, लेकिन इसके बाद भी आरोपियों ने एक लाख रुपये से अधिक की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी। लगातार बढ़ती मांग और संदिग्ध गतिविधियों से परेशान परिवार ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि गिरोह ऐसे परिवारों की तलाश करता था, जिनका कोई परिजन लंबे समय से लापता हो। इसके बाद आरोपी साधु अथवा अन्य वेश धारण कर परिवार तक पहुंचते और खुद को लापता परिजन बताकर भावनात्मक दबाव बनाते थे।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कराई जा रही है। पूर्व में इस तरह की घटनाओं में संलिप्तता सामने आने पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। अन्य स्थानों पर गिरोह द्वारा की गई घटनाओं की भी जांच की जा रही है। मामले के सफल अनावरण के लिए पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें