
रिपोर्ट रवि सिंह
दुद्धी, सोनभद्र। जन्माष्टमी विसर्जन जुलूस के दृष्टिगत रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल ने थाना दुद्धी क्षेत्र में पहुंचकर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जुलूस के निर्धारित मार्ग सहित प्रमुख स्थलों का भ्रमण कर पुलिस बल की तैनाती, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।एएसपी ने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए जुलूस मार्ग पर लगातार सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस प्रशासन की ओर से जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार निगरानी की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशSeptember 6, 2026जन्माष्टमी विसर्जन जुलूस को लेकर एएसपी ने दुद्धी में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उत्तरप्रदेशSeptember 6, 2026मां भारती जन सेवा ट्रस्ट के द्वारा निशुल्क नेत्र परिक्षण कैंप का आयोजन
उत्तरप्रदेशSeptember 6, 2026विस्फोटक गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था परखी, फायर सर्विस टीम के साथ पुलिस ने किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेशSeptember 6, 2026वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चला बुलडोजर
















