
AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में बुधवार सुबह गुप्ता मोड़ के पास झाड़ियों में एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। सोनार बस्ती में विपत गौड़ के खेत की झाड़ियों से बच्ची के रोने की आवाज सुनकर रास्ते से गुजर रहे ग्रामीण रामदास गौड़ ने झाड़ियों में जाकर देखा तो नवजात बच्ची बिना कपड़ों के पड़ी मिली। उन्होंने तत्काल आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान बृजेश कुशवाहा मौके पर पहुंचे और डायल 112 पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. मुस्कान ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बच्ची को स्वस्थ और सुरक्षित बताया।

पुलिस की सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन सोनभद्र की रेस्क्यू टीम सीएचसी पहुंची और आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण व कागजी कार्रवाई के बाद बच्ची को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह के निर्देश पर गठित टीम में चाइल्ड हेल्पलाइन की केसवर्कर सीमा शर्मा, सत्यम चौरसिया तथा राजकीय विशेष दत्तक ग्रहण इकाई से सुश्री ललिता शामिल रहीं।

जिला प्रोबेशन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक राजेश सिंह के मार्गदर्शन में टीम ने नवजात को सुरक्षित रेस्क्यू कर नियमानुसार बाल कल्याण समिति, सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किया। समिति के आदेश के बाद नवजात बालिका को राजकीय बाल गृह (शिशु) में आवासित कराया गया है, जहां वह पूरी तरह सुरक्षित है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बच्ची को झाड़ियों में छोड़े जाने के कारणों की जांच की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशSeptember 16, 2026गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा दुद्धी, भव्य शोभायात्रा के बाद प्रतिमा विसर्जित
उत्तरप्रदेशSeptember 16, 2026झाड़ियों में मिली लावारिस नवजात बच्ची, चाइल्ड हेल्पलाइन ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
उत्तरप्रदेशSeptember 16, 2026डाला में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, संदिग्ध वाहनों की ली गई तलाशी
सोनभद्रSeptember 16, 2026त्योहारों को मद्दे नजर बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था















