220 किलो गांजा, गुप्त केबिन और 1.20 करोड़ की बरामदगी, अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र ।
  • नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत
  • पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
  • रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त
Share

सोनभद्र । नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह से जुड़े दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 220 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ दस लाख रुपये बताई जा रही है। तस्करी में इस्तेमाल छह पहिया EICHER वाहन भी पुलिस ने बरामद किया है, जिसमें गांजा छिपाने के लिए बेहद शातिर तरीके से विशेष गुप्त केबिन बनाया गया था। पुलिस के मुताबिक गांजा ओडिशा से लाकर सोनभद्र के रास्ते दिल्ली पहुंचाया जाना था। ऑपरेशन शुद्धि के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की टीम संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हिन्दुआरी तिराहे से कुछ पहले पुल के पास एक छह पहिया EICHER वाहन खड़ा होने और उसमें दो संदिग्ध लोगों के मौजूद होने की सूचना मिली।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो दोनों ने वाहन से कूदकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बदायूं जिले के बिरेस और गोविन्द के रूप में हुई है। वाहन की तलाशी लेने पर उसके मालवाहक हिस्से के आगे लोहे की चादरों को वेल्डिंग कर बनाए गए विशेष गुप्त केबिन का पता चला। इसी केबिन में सात बोरों में 220 किलोग्राम गांजा छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने गांजे के अलावा करीब दस लाख रुपये कीमत का EICHER PRO 1075 वाहन, दो मोबाइल फोन और चार हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ बीस लाख रुपये है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दिल्ली के कुछ लोगों के संपर्क में थे और उनके लिए गांजा लाने का काम करते थे। गांजा खरीदने के लिए उन्हें दिल्ली से पैसा उपलब्ध कराया गया था। इसके बाद दोनों ओडिशा के सुंदरगढ़ और कालाहांडी क्षेत्र पहुंचे, जहां एक व्यक्ति के माध्यम से गांजा वाहन में लोड कराया गया। पुलिस की नजर से बचाने के लिए गांजे को वाहन में पहले से बनाए गए गुप्त केबिन में छिपाया गया और ओडिशा से सोनभद्र होते हुए दिल्ली ले जाया जा रहा था। आरोपियों के मुताबिक बरामद गांजा दिल्ली में पहुंचाया जाना था। पुलिस ने दोनों मोबाइल फोन को भी जांच के दायरे में लिया है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उन लोगों की पहचान करने में जुटी है, जो गांजे की खरीद, परिवहन और दिल्ली में डिलीवरी से जुड़े हो सकते हैं। रॉबर्ट्सगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस ओडिशा से सोनभद्र होते हुए दिल्ली तक संचालित इस अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क की अन्य कड़ियों को खंगाल रही है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें