
AKD।गिरीश तिवारी
डाला।सोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर रोकथाम के लिए सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को डाला चौकी क्षेत्र के डाला वैष्णो देवी मंदिर के समीप में पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में डाला चौकी पुलिस ने क्षेत्र में आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी जांच की और आवश्यकतानुसार तलाशी ली।

इस दौरान वाहन चालकों एवं वाहनों से संबंधित कागजात की भी जांच की गई। अपराध की रोकथाम और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान में डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी के नेतृत्व में चौकी पुलिस टीम मौजूद रही।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशSeptember 16, 2026गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा दुद्धी, भव्य शोभायात्रा के बाद प्रतिमा विसर्जित
उत्तरप्रदेशSeptember 16, 2026झाड़ियों में मिली लावारिस नवजात बच्ची, चाइल्ड हेल्पलाइन ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
उत्तरप्रदेशSeptember 16, 2026डाला में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, संदिग्ध वाहनों की ली गई तलाशी
सोनभद्रSeptember 16, 2026त्योहारों को मद्दे नजर बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था















