त्योहारों को मद्दे नजर बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में त्योहारों को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात
  • नियमों के पालन को लेकर सख्ती बढ़ा दी है।
  • अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा की अगुवाई में पुलिस टीम ने कस्बे में पैदल गश्त
  • के साथ
Share

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में त्योहारों को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा की अगुवाई में पुलिस टीम ने कस्बे में पैदल गश्त के साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर और काली फिल्म वाले वाहनों पर कार्रवाई की। वहीं व्यापारियों और आमजन से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक भी लिया गया। त्योहारों के मद्देनजर सोनभद्र पुलिस सड़क से लेकर बाजार तक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में जुटी है।

रॉबर्ट्सगंज कस्बे में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज और महिला थाना प्रभारी भी मौजूद रहीं। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों और आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल के साइलेंसर में रबर लगाकर तेज आवाज करने वाले 10 वाहनों से रबर उतरवाया गया। वहीं काली फिल्म लगे वाहनों से भी फिल्म हटवाई गई। पुलिस ने वाहन चालकों को साइलेंसर में रबर या किसी अन्य अनधिकृत मॉडिफिकेशन से बचने, काली फिल्म का इस्तेमाल नहीं करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने और हेलमेट पहनने की हिदायत दी। सिर्फ रॉबर्ट्सगंज ही नहीं, बल्कि सोनभद्र के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने पैदल गश्त और वाहन चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के साथ लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। त्योहारों के बीच सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात को लेकर सोनभद्र पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें