हरतालिका तीज पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाबव्रती महिलाओं ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, सुनी हरतालिका तीज व्रत कथा

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुद्धी (सोनभद्र)हरतालिका तीज के पावन पर्व पर सोमवार को दुद्धी कस्बे समेत
  • आसपास के क्षेत्र गांवों में आस्था और भक्ति का माहौल रहा।
  • सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और परिवार के मंगल की कामना को लेकर निर्जला व्रत
  • रखा।
Share

दुद्धी (सोनभद्र)हरतालिका तीज के पावन पर्व पर सोमवार को दुद्धी कस्बे समेत आसपास के क्षेत्र गांवों में आस्था और भक्ति का माहौल रहा। सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और परिवार के मंगल की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखा। महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर हरतालिका तीज व्रत कथा का श्रवण किया।कस्बे के शिव मंदिर,हिरेश्वर मंदिर, नर्मदेश्वर मंदिर, कैलाश कुंज, मां काली मंदिर, डिवहार बाबा स्थित शिव मंदिर,संकट मोचन मंदिर तथा शिवाजी तालाब स्थित शिव मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही व्रती महिलाओं की भीड़ जुटी रही। मंदिरों में पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।व्रती महिलाओं ने पारंपरिक पूजन सामग्री के साथ भगवान शिव और माता पार्वती का विधिवत पूजन कर अखंड सौभाग्य एवं परिवार की सुख-शांति की कामना की। ब्राह्मणों एवं पुरोहितों ने महिलाओं को हरतालिका तीज व्रत की कथा सुनाई। देर शाम तक मंदिरों और घरों में पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहा।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें