
220 किलो गांजा, गुप्त केबिन और 1.20 करोड़ की बरामदगी, अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजासोनभद्र/रॉबर्ट्सगंज। कोतवाली रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के चौकी कस्बा स्थित रामजानकी मंदिर में सोमवार शाम पूजा करने पहुंची एक महिला के गले से करीब चार भरी का सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया। मंदिर परिसर में हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार कर्मा निवासी और वर्तमान में राज पैलेस के पास रह रही बबिता पाण्डेय पत्नी अरविंद पाण्डेय सोमवार शाम रामजानकी मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची थीं। इसी दौरान मंदिर परिसर में मौजूद भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात चोर या उचक्के ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र पार कर दिया। महिला को जब मंगलसूत्र चोरी होने की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए और वह परेशान होकर रोने लगीं। बाद में उन्होंने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पीड़िता की ओर से थाना प्रभारी को भी मामले की सूचना दिए जाने की बात कही गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही संभावित चोर की तलाश में जुटी है। वहीं मंदिर परिसर में भारी भीड़ के बीच महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र चोरी होने की घटना ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल और निगरानी की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशSeptember 14, 2026रामजानकी मंदिर में पूजा करने पहुंची महिला, भीड़ में गले से 4 भरी का मंगलसूत्र पार
उत्तरप्रदेशSeptember 14, 2026220 किलो गांजा, गुप्त केबिन और 1.20 करोड़ की बरामदगी, अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा
उत्तरप्रदेशSeptember 14, 2026भारत के नवनिर्माण में ईश्वरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम में मीडिया बंधुओं को किया गया सम्मानित
उत्तरप्रदेशSeptember 14, 2026हरतालिका तीज पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाबव्रती महिलाओं ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, सुनी हरतालिका तीज व्रत कथा















