
दुद्धी-सोनभद्र। गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया के जयघोष से बुधवार की देर शाम दुद्धी कस्बा भक्तिमय हो उठा। कस्बे के विभिन्न मंदिरों में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। डीजे की धुन पर युवक, पुरुष और बच्चे नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।शोभायात्रा टाउन क्लब मैदान, म्योरपुर मोड़, तहसील मोड़, श्री संकट मोचन मेन चौक और अमवार मोड़ समेत नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी

। इस दौरान जगह-जगह नगरवासियों ने शोभायात्रा रोककर भगवान गणेश की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।भक्तों ने “गणपति बप्पा मोरया”, “मंगल मूर्ति मोरया”, “गणेश भगवान की जय”, “विश्व विनायक गणपति की जय” और “शिव-पार्वती पुत्र गणेश भगवान की जय” के जयघोष से माहौल को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह प्रसाद का वितरण किया गया।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक श्यामजी सिंह पुलिसकर्मियों के साथ शोभायात्रा के आगे-आगे चलते रहे। पुलिस की निगरानी में शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।देर शाम भगवान गणेश की प्रतिमा को शिवाजी तालाब में विधि-विधान के साथ विसर्जित कर दिया गया। इसके साथ ही गणेश उत्सव का समापन हुआ।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशSeptember 16, 2026गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा दुद्धी, भव्य शोभायात्रा के बाद प्रतिमा विसर्जित
उत्तरप्रदेशSeptember 16, 2026झाड़ियों में मिली लावारिस नवजात बच्ची, चाइल्ड हेल्पलाइन ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
उत्तरप्रदेशSeptember 16, 2026डाला में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, संदिग्ध वाहनों की ली गई तलाशी
सोनभद्रSeptember 16, 2026त्योहारों को मद्दे नजर बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था















