चार महीने पहले हुई थी शादी, घर में फंदे से लटका मिला 25 वर्षीय युवक का शव

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • डाला।सोनभद्र- चोपन थाना क्षेत्र के डाला चौकी अंतर्गत
  • बाड़ी में 25 वर्षीय युवक मनीष पुत्र बाबूलाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • से परिवार में कोहराम मच गया।
  • बताया जा रहा है कि मनीष की शादी करीब चार महीने पहले ही हुई थी।
Share


डाला।सोनभद्र– चोपन थाना क्षेत्र के डाला चौकी अंतर्गत बाड़ी में 25 वर्षीय युवक मनीष पुत्र बाबूलाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मनीष की शादी करीब चार महीने पहले ही हुई थी। घर के अंदर युवक का शव फंदे से लटका मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची डाला चौकी पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। चार महीने पहले जिस घर में शादी की खुशियां थीं, वहां अचानक मातम पसर गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें