सिंचाई विभाग के कर्मचारी को गंभीर अवस्था में लाया गया सीएचसी दुद्धी ,डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रवि सिंह दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के धनौरा कालोनी में रह रहे सिंचाई विभाग के कर्मचारी विशाल गिरी को बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें…
  • घोषित
  • कर दिया।
  • ​अस्पताल में जांच के बाद डॉ.
Share

रवि सिंह

दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के धनौरा कालोनी में रह रहे सिंचाई विभाग के कर्मचारी विशाल गिरी को बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ​अस्पताल में जांच के बाद डॉ. मनोहर सिंह ने उन्हें मृत घोषित करते हुए आशंका जताई कि विशाल की मृत्यु अस्पताल लाने से पहले ही हो चुकी थी। चिकित्सक द्वारा व्यक्ति के शरीर में कोई हरकत नहीं होने की खबर सुनते ही परिजन सन रह गए हालांकि, परिजन आस नहीं छोड़े और बिना समय गंवाए उन्हें तुरंत किसी अन्य अस्पताल ले गए।अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि ​मूल रूप से नारायणपुर के निवासी विशाल गिरी वर्तमान में धनौरा कालोनी में रह रहे थे। वे सिंचाई विभाग में चपरासी के पद पर तैनात थे। करीब दो वर्ष पूर्व अपने पिता स्व. डालेंद्रनाथ गिरी के निधन के पश्चात उन्हें मृताश्रित कोटे के तहत यह नौकरी मिली थी।परिचित परिजनों ने यह भी बताया कि चार पांच दिन पूर्व इनको पीलिया बीमारी की शिकायत थी और निजी अस्पताल में दिखाया गया था , और आज गंभीर स्थिति पर उन्हें सीएससी लाया गया था ।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें