
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा पंचायत के मधुरी गांव निवासी 35 वर्षीय सोनू कुमार की महाराष्ट्र के नंदुरबार में निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोनू करीब तीन महीने पहले मजदूरी करने महाराष्ट्र गए थे और जंक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के सब-कॉन्ट्रैक्टर के माध्यम से हेल्पर का काम कर रहे थे। निर्माणाधीन इमारत में काम करने के दौरान वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद साथी मजदूर उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद जब सोनू का शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों ने शव लेकर पहुंची एंबुलेंस को घेर लिया। ग्रामीणों और परिजनों ने मृतक के परिवार को 20 से 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। बाद में मुआवजे की जिम्मेदारी लेने और लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद मामला शांत हुआ। पति का शव देखकर सोनू की पत्नी बेसुध हो गईं। परिजनों के मुताबिक हादसे से पहले सोनू काफी खुश थे और उन्होंने बातचीत के दौरान तीज पर्व की फोटो भेजने की बात कही थी। लेकिन कुछ ही समय बाद उनकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। सोनू की मौत के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Author Profile

Latest entries
अपराधSeptember 18, 2026किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल पहुंच एसपी कार्यालय, वजह जान उड़ जाएगा होश
उत्तरप्रदेशSeptember 17, 2026सोनभद्र में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर जलाए गए ‘आशीर्वाद के दीये’, जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से खिले लाभार्थियों के चेहरे
उत्तरप्रदेशSeptember 17, 2026ऋद्धि सिद्धि समृद्धि हो विकसित भारत देश।जन्म दिवस शुभकामना।मोदी मनुज विशेष।
उत्तरप्रदेशSeptember 17, 2026गृहकर के निर्धारण और वसूली पर नगर पंचायत बोर्ड में हुआ मंथन















