
डाला।सोनभद्र– चोपन थाना क्षेत्र के डाला चौकी अंतर्गत बाड़ी में 25 वर्षीय युवक मनीष पुत्र बाबूलाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मनीष की शादी करीब चार महीने पहले ही हुई थी। घर के अंदर युवक का शव फंदे से लटका मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची डाला चौकी पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। चार महीने पहले जिस घर में शादी की खुशियां थीं, वहां अचानक मातम पसर गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।
Author Profile

Latest entries
अपराधSeptember 18, 2026किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल पहुंच एसपी कार्यालय, वजह जान उड़ जाएगा होश
उत्तरप्रदेशSeptember 17, 2026सोनभद्र में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर जलाए गए ‘आशीर्वाद के दीये’, जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से खिले लाभार्थियों के चेहरे
उत्तरप्रदेशSeptember 17, 2026ऋद्धि सिद्धि समृद्धि हो विकसित भारत देश।जन्म दिवस शुभकामना।मोदी मनुज विशेष।
उत्तरप्रदेशSeptember 17, 2026गृहकर के निर्धारण और वसूली पर नगर पंचायत बोर्ड में हुआ मंथन















