
सोनभद्र। देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद सोनभद्र में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाकर अपनी खुशी एवं शुभकामनाएं व्यक्त की गईं। इस अवसर पर लाभार्थियों ने योजनाओं से मिले लाभ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

माननीय समाज कल्याण राज्य मंत्री श्री संजीव कुमार गौड़, माननीय सदर विधायक श्री भूपेश चौबे, माननीय विधायक घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्य, अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष श्री जीत सिंह खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नंदलाल गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद सहित सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में जनमानस उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस को उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया। ‘आशीर्वाद के दीयों’ की रोशनी ने कार्यक्रम स्थल को भावनात्मक एवं उत्सवी माहौल से भर दिया।

लाभार्थियों ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। इसी खुशी और सम्मान की अभिव्यक्ति के रूप में उन्होंने ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाकर प्रधानमंत्री जी को जन्म दिवस की शुभकामनाएं दीं।
Author Profile

Latest entries
अपराधSeptember 18, 2026किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल पहुंच एसपी कार्यालय, वजह जान उड़ जाएगा होश
उत्तरप्रदेशSeptember 17, 2026सोनभद्र में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर जलाए गए ‘आशीर्वाद के दीये’, जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से खिले लाभार्थियों के चेहरे
उत्तरप्रदेशSeptember 17, 2026ऋद्धि सिद्धि समृद्धि हो विकसित भारत देश।जन्म दिवस शुभकामना।मोदी मनुज विशेष।
उत्तरप्रदेशSeptember 17, 2026गृहकर के निर्धारण और वसूली पर नगर पंचायत बोर्ड में हुआ मंथन















