
दुद्धी, सोनभद्र। नगर पंचायत कार्यालय सभागार में बुधवार को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक चेयरमैन कमलेश मोहन की अध्यक्षता में हुई। नवागत अधिशासी अधिकारी अजय कुमार निषाद के कार्यभार ग्रहण करने के बाद हुई बैठक में नगर की आय बढ़ाने के साथ ही बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में गृहकर के निर्धारण, दरों और वसूली व्यवस्था को लेकर सदस्यों के बीच गहन मंथन हुआ। नगर पंचायत की आय बढ़ाने के साथ आम नागरिकों पर अनावश्यक आर्थिक भार न पड़े, इस दिशा में व्यवस्था को सरल एवं पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया।त्योहारों को देखते हुए वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाने, जर्जर सड़कों की मरम्मत, खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने तथा जलनिकासी की समस्या के समाधान के लिए नालियों के निर्माण समेत कई विकास कार्यों के प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। बोर्ड ने नगर की आवश्यकताओं से जुड़े प्रस्तावों पर अपनी सहमति जताई।नवागत ईओ अजय कुमार निषाद ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप नगर में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।तीनों मनोनीत सभासद बैठक से रहे गैरहाजिरबोर्ड की बैठक में तीनों मनोनीत सभासद सुमित सोनी धनंजय रावत पूजा कश्यप में से एक भी उपस्थित नहीं रहे । वहीं महिला सभासदों की ओर से भी व्यक्तिगत रूप से उपस्थिति नहीं रही। उनकी जगह सभासद प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लेकर अपने-अपने वार्डों की समस्याएं एवं सुझाव सदन के समक्ष रखे। इसे लेकर नगर में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा।बैठक में सभासद निरंजन कुमार, धीरज जायसवाल, प्रेमनारायण सिंह मोनू, आमेश सिंह, राकेश आजाद, शाहिद आलम, कार्यालय बाबू आलोक समेत सभासद प्रतिनिधि आनंद अग्रहरि, मोहित अग्रहरि, अंका कुमार, शाहनवाज अली आदि मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
अपराधSeptember 18, 2026किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल पहुंच एसपी कार्यालय, वजह जान उड़ जाएगा होश
उत्तरप्रदेशSeptember 17, 2026सोनभद्र में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर जलाए गए ‘आशीर्वाद के दीये’, जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से खिले लाभार्थियों के चेहरे
उत्तरप्रदेशSeptember 17, 2026ऋद्धि सिद्धि समृद्धि हो विकसित भारत देश।जन्म दिवस शुभकामना।मोदी मनुज विशेष।
उत्तरप्रदेशSeptember 17, 2026गृहकर के निर्धारण और वसूली पर नगर पंचायत बोर्ड में हुआ मंथन















