संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या साजिश की आशंका पर जांच

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • डाला।
  • सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र की डाला चौकी अंतर्गत
  • बाड़ी गांव में टावर के पास बुधवार सुबह 45 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई।
  • मृतक की पहचान जयराम पांडेय पुत्र सुदामा पांडेय के रूप में हुई है।
Share

डाला। सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र की डाला चौकी अंतर्गत बाड़ी गांव में टावर के पास बुधवार सुबह 45 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जयराम पांडेय पुत्र सुदामा पांडेय के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही डाला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।स्थानीय लोगों के अनुसार घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने अथवा वाहन के बैक करने के दौरान हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं शव मिलने की परिस्थितियों को लेकर कुछ लोगों ने घटना के पीछे साजिश की आशंका भी जताई है।पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ करते हुए घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। शव मिलने की सूचना परिजनों को दी गई तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें