डाला चौकी को लेकर बड़ा बदलाव, सोनभद्र में छह पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती,इनको मिली कमान

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • डाला।सोनभद्र -शांति एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने छह पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नवीन तैनाती की है।
  • इस बदलाव के तहत
  • एक निरीक्षक, चार उपनिरीक्षक और एक महिला उपनिरीक्षक की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
  • पुलिस विभाग में हुए इन बदलावों को जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार…
Share

डाला।सोनभद्र -शांति एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने छह पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नवीन तैनाती की है। इस बदलाव के तहत एक निरीक्षक, चार उपनिरीक्षक और एक महिला उपनिरीक्षक की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। पुलिस विभाग में हुए इन बदलावों को जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव को प्रभारी निरीक्षक अनपरा से प्रभारी निरीक्षक ओबरा बनाया गया है। उपनिरीक्षक राजेश जी चौबे को थानाध्यक्ष पिपरी से थानाध्यक्ष अनपरा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उपनिरीक्षक जितेन्द्र सरोज, जो चौकी प्रभारी रेनुकूट के पद पर तैनात थे, उन्हें थानाध्यक्ष म्योरपुर बनाया गया है।इसके अलावा उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव को चौकी प्रभारी बीना से थानाध्यक्ष पिपरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह को थानाध्यक्ष म्योरपुर से स्थानांतरित कर डाला में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं महिला उपनिरीक्षक रीता यादव को थाना पिपरी से थानाध्यक्ष महिला थाना रॉबर्ट्सगंज बनाया गया है।पुलिस विभाग में हुए इन फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों की नई जिम्मेदारियों के साथ जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें