ब्रेकिंग सोनभद्र-पैसा लेने के मामले में सर्वे कानूनगो निलंबित, एडीएम न्यायिक को सौंपी गई जांच

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • ओबरा।सोनभद्र।शासकीय कार्यों में अनियमितता के मामले में जिलाधिकारी/अभिलेख अधिकारी चर्चित
  • गौड़ ने सख्त
  • कार्रवाई करते हुए तहसील ओबरा के कार्यालय सहायक अभिलेख अधिकारी कार्यालय में तैनात
  • सर्वे कानूनगो एवं प्रभारी पेशकार सूबेदार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित
Share

ओबरा।सोनभद्र।शासकीय कार्यों में अनियमितता के मामले में जिलाधिकारी/अभिलेख अधिकारी चर्चित गौड़ ने सख्त कार्रवाई करते हुए तहसील ओबरा के कार्यालय सहायक अभिलेख अधिकारी कार्यालय में तैनात सर्वे कानूनगो एवं प्रभारी पेशकार सूबेदार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ एक व्यक्ति से पैसा लेने का वीडियो सामने आया था, जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर यह कार्रवाई की।निलंबन अवधि में सूबेदार सिंह को तहसील घोरावल से संबद्ध किया गया है। उन्हें संबद्ध कार्यालय में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना अनुपस्थित नहीं रहने के निर्देश दिए गए हैं।प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच अधिकारी नियमानुसार पूरे मामले की जांच कर अपनी आख्या प्रस्तुत करेंगे। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि शासकीय कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें