अनपरा में स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद दमकल टीमों ने पाया काबू

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र के अनपरा में एक स्क्रैप यार्ड में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
  • आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
  • घटना नगर पंचायत
  • अनपरा के वार्ड नंबर-20 स्थित
Share

सोनभद्र के अनपरा में एक स्क्रैप यार्ड में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना नगर पंचायत अनपरा के वार्ड नंबर-20 स्थित डीह बाबा रोड की है, जहां जय मां शारदा ट्रेडर्स के स्क्रैप यार्ड में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की भयावहता को देखते हुए पुलिस और दमकल विभाग की कई टीमों को मोर्चा संभालना पड़ा। अनपरा पुलिस, रेणुसागर चौकी पुलिस, हिंडाल्को रेणुसागर और अनपरा तापीय परियोजना की सीआईएसएफ फायर ब्रिगेड टीम ने संयुक्त रूप से आग बुझाने का अभियान चलाया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आग लगने की सूचना मिलते ही अनपरा थाना प्रभारी राजेश चौबे, रेणुसागर चौकी प्रभारी योगेंद्र पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य में मोर्चा संभालते हुए दमकल टीमों के साथ समन्वय बनाकर आग बुझाने में सहयोग किया। आग की गंभीरता को देखते हुए हिंडाल्को रेणुसागर और अनपरा तापीय परियोजना की फायर ब्रिगेड टीमों को भी बुलाया गया। आग किन परिस्थितियों में लगी इस बात की जानकारी कोई स्पष्ट तौर पर सामने नहीं आ सकी है। इस अग्निशमन अभियान में हिंडाल्को फायर ब्रिगेड टीम के अखिलेश्वर सिंह और उनके सहयोगियों की अहम भूमिका रही। पुलिस और दमकल कर्मियों के संयुक्त प्रयास और बेहतर तालमेल से आग को फैलने से रोकते हुए उस पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों और स्क्रैप यार्ड में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें