
सोनभद्र के अनपरा में एक स्क्रैप यार्ड में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना नगर पंचायत अनपरा के वार्ड नंबर-20 स्थित डीह बाबा रोड की है, जहां जय मां शारदा ट्रेडर्स के स्क्रैप यार्ड में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की भयावहता को देखते हुए पुलिस और दमकल विभाग की कई टीमों को मोर्चा संभालना पड़ा। अनपरा पुलिस, रेणुसागर चौकी पुलिस, हिंडाल्को रेणुसागर और अनपरा तापीय परियोजना की सीआईएसएफ फायर ब्रिगेड टीम ने संयुक्त रूप से आग बुझाने का अभियान चलाया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आग लगने की सूचना मिलते ही अनपरा थाना प्रभारी राजेश चौबे, रेणुसागर चौकी प्रभारी योगेंद्र पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य में मोर्चा संभालते हुए दमकल टीमों के साथ समन्वय बनाकर आग बुझाने में सहयोग किया। आग की गंभीरता को देखते हुए हिंडाल्को रेणुसागर और अनपरा तापीय परियोजना की फायर ब्रिगेड टीमों को भी बुलाया गया। आग किन परिस्थितियों में लगी इस बात की जानकारी कोई स्पष्ट तौर पर सामने नहीं आ सकी है। इस अग्निशमन अभियान में हिंडाल्को फायर ब्रिगेड टीम के अखिलेश्वर सिंह और उनके सहयोगियों की अहम भूमिका रही। पुलिस और दमकल कर्मियों के संयुक्त प्रयास और बेहतर तालमेल से आग को फैलने से रोकते हुए उस पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों और स्क्रैप यार्ड में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशNovember 15, 2026छठ पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी अभिषेक वर्मा ने चोपन-ओबरा घाटों का किया निरीक्षण
उत्तरप्रदेशNovember 15, 2026छठ महापर्व, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
अपराधNovember 15, 2026मां के साथ अवैध संबंध के विवाद में हत्या,आरोपी गिरफ्तार
देशNovember 15, 2026तीन दशक की जनसेवा और उत्कृष्ट पुलिस नेतृत्व को मिला यह राष्ट्रीय सम्मान















