राहगीरों को चंदा मांगने के बहाने रोकना, लूट करने वाला गिरोह धराया

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र में राहगीरों को चंदा मांगने के बहाने रोकना, फिर मारपीट और धमकी देकर मोबाइल और नकदी लूट लेना ओबरा में बदमाशों ने लूट का ऐसा ही तरीका अपनाया।
  • चकाड़ी पुल के पास तीन राहगीरों को निशाना बनाकर वारदात
  • को अंजाम दिया गया।
  • लेकिन पुलिस की कार्रवाई से पांच आरोपी अब सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं।
Share

सोनभद्र में राहगीरों को चंदा मांगने के बहाने रोकना, फिर मारपीट और धमकी देकर मोबाइल और नकदी लूट लेना ओबरा में बदमाशों ने लूट का ऐसा ही तरीका अपनाया। चकाड़ी पुल के पास तीन राहगीरों को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया। लेकिन पुलिस की कार्रवाई से पांच आरोपी अब सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से लूट के बचे हुए रुपये, दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। हालांकि, इस गिरोह के दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। तस्वीरें ओबरा थाना क्षेत्र की हैं, जहां चकाड़ी पुल के पास हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। दरअसल, 12 नवंबर को दोपहर के समय बदमाशों ने चंदा मांगने के बहाने तीन राहगीरों को रोका और फिर उनके साथ मारपीट करते हुए धमकी दी। इसके बाद उनके मोबाइल फोन और नकदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर ओबरा थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच 14 नवंबर की रात करीब दो बजे मुखबिर से सूचना मिली कि वारदात में शामिल आरोपी पुराने पीएसी मैदान के पास मौजूद हैं और भागने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर भाग रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में राजू यादव, आशीष जायसवाल, सोनू तिवारी, राहुल गुप्ता उर्फ चिन्नी रोटी और रोहित यादव उर्फ राका शामिल हैं। वहीं, दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूट के बचे हुए 3300 रुपये नकद, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद बाइक में एक सिल्वर रंग की पैशन प्रो और दूसरी काले रंग की पल्सर शामिल है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी राजू यादव का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। पांचों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, जबकि फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में लूट की वारदात को लेकर सक्रिय आरोपियों पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें