
सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा में तीन वर्षीय मासूम विशाल की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। चार दिनों से लापता मासूम का शव पूर्व सीमेंट फैक्ट्री की खदान के गहरे पानी से बरामद किया गया है। इस हृदयविदारक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता के मुताबिक, आरोपी का मृतक मासूम की मां के साथ अवैध संबंध था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने मौका पाकर मासूम को अपने साथ ले जाकर उसकी हत्या कर दी और शव खदान के गहरे पानी में छिपा दिया।
साढ़े चार करोड़ के कथित गबन का आरोप, चार कर्मचारियों पर FIR, शोरूम में ताला लगाकर फरार होने का दावा
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ही मासूम का शव बरामद किया है। दरअसल, पूरा मामला चोपन थाना क्षेत्र की गुरमा पुलिस चौकी अंतर्गत चुर्क-गुरमा नगर पंचायत के गुरमा नगर स्थित वार्ड नंबर 09 की आदिवासी बस्ती का है। जहां राम सिंह का तीन वर्षीय बेटा विशाल बुधवार की रात घर में सोते समय अचानक लापता हो गया था। मासूम के गायब होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया था। मां मंजू देवी ने गुरमा पुलिस चौकी पहुंचकर बच्चे की तलाश के लिए गुहार लगाई थी। इसके बाद से ही पुलिस लगातार मासूम की तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस की सघन छानबीन के दौरान आरोपी तक पहुंचने के बाद उससे पूछताछ की गई और उसकी निशानदेही पर पूर्व सीमेंट फैक्ट्री की खदान के गहरे पानी से मासूम का शव बरामद हुआ। चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता के अनुसार, आरोपी का मासूम की मां के साथ अवैध संबंध था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद आरोपी ने मासूम की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इससे पहले भी ऐसी कोशिश कर चुका था, लेकिन उसके प्रयास सफल नहीं हुए थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, तीन साल के मासूम की दर्दनाक मौत के बाद गुरमा क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस मासूम की सकुशल वापसी के लिए परिवार लगातार उम्मीद लगाए बैठा था, उसकी मौत की खबर ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।
Author Profile

Latest entries
अपराधNovember 16, 2026साढ़े चार करोड़ के कथित गबन का आरोप, चार कर्मचारियों पर FIR, शोरूम में ताला लगाकर फरार होने का दावा
अपराधNovember 16, 2026करोड़ों के गबन का आरोप, हिसाब मांगने पर AI तस्वीरों से बदनाम करने की कोशिश
उत्तर प्रदेशNovember 16, 2026प्रेम विवाह के बाद तमन्ना बनीं मुस्कान, जाने वजह
उत्तरप्रदेशNovember 16, 2026पेट्रोल पम्प के बगल मे चल रहे रेस्टोरेंट मे लगी भयंकर आग















