
सोनभद्र। सड़क पर रफ्तार का रोमांच हो या नियमों की अनदेखी, एक छोटी सी चूक किसी की जिंदगी छीन सकती है। हेलमेट न पहनना, सीट बेल्ट से परहेज और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल ये लापरवाहियां अक्सर जानलेवा साबित होती हैं। इसी खतरे को देखते हुए सोनभद्र पुलिस ने यातायात माह के तहत जागरूकता की मुहिम तेज कर दी है। शनिवार को राबर्ट्सगंज के सनबीम विद्यालय में पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया और साफ संदेश दिया कि सड़क पर सुरक्षा कोई विकल्प नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने की अनिवार्य शर्त है। राबर्ट्सगंज सनबीम विद्यालय में आज जहां यातायात माह नवंबर-2026 के तहत सोनभद्र पुलिस की ओर से यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
साढ़े चार करोड़ के कथित गबन का आरोप, चार कर्मचारियों पर FIR, शोरूम में ताला लगाकर फरार होने का दावा
अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के नेतृत्व में पहुंचे यातायात पुलिस के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात सुधीर कुमार सिंह, यातायात निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह और यातायात उपनिरीक्षक तीरथ लाल सहित पुलिस टीम मौजूद रही। इस दौरान बच्चों को बताया गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाएं और निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें और नशे की हालत में कभी भी ड्राइविंग न करें। साथ ही यातायात संकेतों और सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी भी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को संदेश दिया कि यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। खुद नियमों का पालन करें और अपने परिवार के सदस्यों को भी इसके लिए प्रेरित करें। पुलिस का उद्देश्य जागरूकता के जरिए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों की जिंदगी सुरक्षित करना है।
Author Profile

Latest entries
अपराधNovember 16, 2026साढ़े चार करोड़ के कथित गबन का आरोप, चार कर्मचारियों पर FIR, शोरूम में ताला लगाकर फरार होने का दावा
अपराधNovember 16, 2026करोड़ों के गबन का आरोप, हिसाब मांगने पर AI तस्वीरों से बदनाम करने की कोशिश
उत्तर प्रदेशNovember 16, 2026प्रेम विवाह के बाद तमन्ना बनीं मुस्कान, जाने वजह
उत्तरप्रदेशNovember 16, 2026पेट्रोल पम्प के बगल मे चल रहे रेस्टोरेंट मे लगी भयंकर आग















