थानों की बदली कमान, अब नई तैनाती पर पुलिसिंग के प्रदर्शन की होगी परीक्षा

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत
  • बनाने के लिए पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है।
  • एसपी अभिषेक वर्मा ने पांच निरीक्षक और एक उपनिरीक्षक समेत
  • छह पुलिस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है।
Share

सोनभद्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी अभिषेक वर्मा ने पांच निरीक्षक और एक उपनिरीक्षक समेत छह पुलिस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। इस फेरबदल में रॉबर्ट्सगंज, करमा, चोपन, बभनी और ओबरा थानों की कमान में बदलाव हुआ है। अब देखना होगा कि नई तैनाती के बाद थानों की कार्यप्रणाली में कितना बदलाव नजर आता है। सोनभद्र पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल के तहत निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय को पुलिस लाइन से रॉबर्ट्सगंज थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं निरीक्षक विजय शंकर सिंह को पुलिस लाइन से करमा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।अब तक रॉबर्ट्सगंज थाने की कमान संभाल रहे निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह को चोपन थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। जबकि बभनी थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज को ओबरा थाने की जिम्मेदारी दी गई है।इसके अलावा अनपरा थाने में निरीक्षक अपराध के पद पर तैनात मनोज कुमार सिंह को ओबरा थाने में निरीक्षक अपराध बनाया गया है। वहीं रेणुकूट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नवनीत कुमार चौरसिया को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के दृष्टिगत यह प्रशासनिक बदलाव किया है। अब नई जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों के सामने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की चुनौती होगी। थानों की बदली कमान, अब नई तैनाती पर पुलिसिंग के प्रदर्शन की होगी परीक्षा।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें