
सोनभद्र। लोकतंत्र में हर वोट की अहमियत है, लेकिन जिले के हजारों पात्र युवा अभी भी मतदाता सूची से बाहर न रह जाएं, इसके लिए सोनभद्र प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवाओं का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराने के लिए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित कर उसे समय से पूरा करने का निर्देश दिया है। वहीं 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाकर नए मतदाताओं के पंजीकरण पर जोर रहेगा। दरअसल, मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत पात्र युवाओं को मतदाता बनाने की प्रक्रिया तेज की जा रही है।

इसी को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि नए युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। इसके लिए अधिकारी अपने-अपने स्तर पर अभियान की नियमित समीक्षा करें और प्रगति सुनिश्चित करें।

डीएम ने आगामी 28 और 29 नवंबर को आयोजित होने वाले विशेष अभियान की तैयारियां समय से पूरी करने को कहा। साथ ही बूथ स्तर पर पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, मतदाता सूची में नाम और विवरण संबंधी संशोधन तथा निर्वाचन आयोग के अन्य निर्धारित कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।खास तौर पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को जागरूक करने और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया, ताकि कोई भी पात्र युवा अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वागीश कुमार शुक्ला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।यानी प्रशासन का जोर साफ है पात्र युवा छूटना नहीं चाहिए और मतदाता सूची में हर योग्य नागरिक का नाम दर्ज होना चाहिए।
Author Profile

Latest entries
अपराधNovember 24, 2026विवाहिता की मौत से सनसनी, पति पर ही हत्या का आरोप
उत्तरप्रदेशNovember 24, 2026वोटर लिस्ट में युवाओं के नाम जोड़ने का लक्ष्य पूरा करें अधिकारी-डीएम
सोनभद्रNovember 24, 2026अपराधियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस की कवायद तेज, पैरोकारों को मिली सख्त हिदायत
अपराधNovember 24, 2026बभनी में लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, जांच की मांग
















